NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 3 – Sana Sana Haath Jodi

Here we have provided Class 10 Hindi kritika chapter 3 Question Answer. These solutions will help you in understanding the chapter better & will make you with the types of questions that can be framed for your exam.

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 3 Sana Sana Haath Jodi

Q-1 झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

Ans– झिलमिलाते सितारों की रौशनी मे नहाया गंतोक लेखिका मे  खुशियां जगा रहा था। इसकी खूबसूरती ने लेखिका को हैरान कर दिया था। उसे लग रहा था जैसे सारे तारे बिखर कर नीचे आगए  है।दूर ढलान के पास सितारों के गुच्छे रौशनी की झालर से बना रहे हैं | लेखिका के भीतर जैसे सब शून्य सा हो गया है। रात की यह सुंदरता लेखिका को सम्मोहित कर रहा है।वह इस द्रिश्ये की सुंदरता मे डूबी हुई थी |  

Q-2 गंतोक को ‘मेहनकश बादशाहों का शहर’ क्यों कहा गया?

Ans– गंतोक को ‘मेहनकश बादशाहों का शहर’ इसलिए कहा जाता है क्यूंकि यहाँ के लोग बेहद कठोर और मेहनत से भरा जीवन जीते हैं। यहाँ की महिलाएं अपने टोकरियोंमें अपने बच्चों को डाले हुए भी बेहद लगन और मेहनत के साथ कुदाल को ज़मीन पर मारकर  काम करती हैं। यहाँ के बच्चों को तीन से चार किलोमीटर को दूरी पर पर चढ़ का स्कूल जाना पढता है। ऐसी कठिनाईयों का सामना के साथ जीवन व्यतीत करते हुए भी यहाँ के लोग बेहद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Q-3 कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?

Ans– सिक्किम के बुद्धिस्ट दो तरह फहराते हैं मृत्यु श्रेत और शुभ करिये पताकाएं।बौद्ध पताकाएं शांति और अहिंसा का प्रतीक होती हैं। इन पर मंत्र लिखे होते हैं | श्वेत पताकाओं को किसी बुद्धिस्ट की मृत्यु होने पर शहर से बहुत दूर उसकी आत्मा की शांति के लिए फहराया जाता है। कसी पवित्र स्थान पर एक सौ आठ पताकाओं को फहराया जाता है। तथा किसी नए कार्य  के शुरू होने पर रंगीन पताकाएं लगायी जाती हैं।

Q-4 जितेन नार्गे ने लेखिका को सिक्किम की प्रकृति, वहाँ की भौगोलिक स्थिति एवं जनजीवन के बारे में क्या महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, लिखिए।

Ans– जीतेन  नार्गे ने सिक्किम के बारे मैं बहुत ही मह्त्वपूण्ड जानकारियां दी। जैसे की

  • सिक्किम एक पहाड़ी इलाका है जहाँ हर जगह पिने और धूपी के पेड़ पाएं जाते हैं।
  • यहाँ पर जगह जगह सुन्दर फूलें एंव फूलों की चादर से ढकी हुई वादियां और चोटियां अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर लेता है।
  • यह एक पहाड़ी इलाका है यहाँ पर कोई भी चिकना चर्बीला आदमी नहीं पाया जाता है।
  • कटाओ की जानकारी दी,कटाओ को हिंदुस्तान का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। इसके अलावा गुरुनानक जी के फूटप्रिंट्स की भी जानकारी दी।

Q-5 लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को देखकर लेखिका को पूरे भारत की आत्मा एक-सी क्यों दिखाई दी?

Ans– लेखिका सिक्क्किन मैं घूमती हुई लॉंन्ग स्टॉक नाम की जगह पर पोह्ची। लोंग स्टॉक में एक कुटिया में  घुमते हुए चक्र को देखकर जीतेन  ने लेखिका को बताय ये धर्म चक्र है इसे घुमाने से सारे पाप धूल जाते हैं। तभी लेखिका को ऐसा मह्सूस हुआ चाहे मैदान हो या पहाड़ सारे देश की आत्मा एक जैसी है। लोगों का विश्वास,अंधविश्वास और कल्पनाएं सारी  एक जैसी हैं।

Q-6 जितने नार्गे की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए लिखिए कि एक कुशल गाइड में क्या गुण होते हैं?

Ans– जितने नार्गे की गाइड की भूमिका के बारे में विचार करते हुए एक कुशल गाइड में यह  गुण होने चाहिए

  • एक गाइड को अपने स्थान की सभी दिशाओं का मालूम होना चाहिए ।
  • एक गाइड के अंदर अपने स्थान की भूगोलिक जानकारी होती है ।
  • एक गाइड का समझाने का तरीका बेहद्द प्रभावशाली होना चाहिए जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करे।

Q-7 इस यात्रावृतांत में लेखिका ने हिमालय के जिन-जिन रूपों का चित्र खींचा है, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।

Ans-इस यात्रा-वृत्तांत में लेखिका ने हिमालय के सुन्दर बदलते रूप का विवरण किया है। बगीचे म फूलों को देखकर लेखिका का मन एकदम प्रसन्न हो।  चारो ओर प्रकर्ति सुन्दर दिखाई पढ़ती है। जल की धरा पत्थरों के बीच से बहती हुई सुन्दर रूप मैं दिखती है। रास्ते जलेबी की तरह टेढ़े मेढ़े दिखाई परती हैं।

Q-8 प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?

Ans– प्रकर्ति इतनी सुन्दर है के लेखिका इस छाया और माया को देखती रह जाती है। इस नज़ारों ने लेखिका को जीवन की शक्ति का एहसास दिला दिया। प्रकर्ति के इस सुन्दर स्वरूप को देखकर उसे ऐसा लगा के इस सुंदरता को अपने अंदर समेट ले |

Q-9 प्राकृतिक सौंदर्य के आलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को कौन-कौन से दृश्य झकझोर गए?

Ans-प्राकृतिक सौंदर्य के आलौकिक आनंद में डूबी लेखिका को निम्नलिखित दृश्य झकझोर गए?

  1. पत्थर तोड़ती महिलायें अपने पीठ पर बड़ी सी  टोकरि मैं अपने  अपने बच्चों को बांधे  थी हुई  हुई थी।
  2. दूर स्कूल से पहाड़ी से पैदल आते हुए सात आठ साल के बच्चे।
  3. कुछ पहाड़ी औरतें सूरज के ढलते समय अपने सर पर लकड़ियां डाले हुए गाये को चारा चारा रही थी।

Q-10 सैलानियों को प्रकृति की आलौकिक छटा का अनुभव करवाने में किन-किन लोगों ‌का योगदान होता है, उल्लेख करें।

Ans-सैलानियों को प्रकृति की आलौकिक छटा का अनुभव करवाने में विभिन्न लोगों ‌का योगदान होता है, वह लोग जो उनको उस स्थान पर घुमाने के लिए वाहन और ठहरने का इंतज़ाम करते हैं। उसके बाद वह ड्राइवर जो उन्हें  उनकी बताई हुई जगह पर पहुंचाता है। फिर वह गाइड जो उन्हें उनके स्थान की जानकारी देता है। फोटोग्राफर आदि का मह्त्वपूर्ण योगदान है।

Q-11 “कितना कम लेकर ये समाज को कितना अधिक वापस लौटा देती हैं” इस कथन के आधार पर स्पष्ट करें कि आम जनता की देश की आर्थिक प्रगति में क्या भूमिका है?

Ans-लेखिका ये कथन उन महिलाओं को देखकर कहती हैं जो पत्थर पर बैठकर पत्थरों को तोड़ती हैं कुदाल हथोड़े से । यहाँ के बच्चे भी अपनी माँ के साथ काम में लगे रहते हैं। ये लोग पहाड़ काटकर रास्ता बना रहे थे ताकि पर्यटकों का आवागमन बढ़ सके। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी जिसका सीधा असर हमारे देश की प्रगति पर पड़ेगा। हमारे देश की आम जनता हमारे देश लिए बहुत कुछ करती है और वे इसे अपना कर्तव्व्ये समझकर करते जाते हैं।

Q-12 आज की पीढ़ी द्वारा प्रकृति के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे रोकने में आपकी क्या भूमिका होनी चाहिए।

Ans-आज की पीढ़ी अपनी ख़ुशी, आसानी और सुख सुविधाओं के लिए प्रकर्ति को नष्ट को कर रही है। पेड़ों को जलना ,पुरानी इमारत तोड़कर नयी बनाना, प्लास्टिक को जलना ये सभी हमारी प्रकर्ति को नष्ट कर रहा है।

इसे रोकने के लिए हमें वातवरंड को साफ़ रखना चाहिए। पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने चाहिए। अपनी प्रकर्ति को सुरक्षित एवं सुन्दर बनाना चाहिए।

Q-13 प्रदूषण के कारण स्नोफ़ॉल में कमी का जिक्र किया गया है? प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं, लिखें।

Ans-लेखिका को पता चलता है के प्रदूषण के कारन स्नोफॉल कम हो गया है। अब उन्हें ५०० मीटर ऊपर ही बर्फ देखने को मिलेगी। प्रदूषण के कारन साँस लेने मैं भी दिक्कत  होती है। पानी मैं प्रदूषण के कारन बहुत सी बीमारियां भी हो रही हैं।

प्रदुषण के कारन वायुमंडल में कार्बोंडिऑक्सीडे की मात्रा बढ़ गयी है इसकी वजह से पहाड़ी इलाको मैं साँस लेने में कठिनाईयां होती है और इसी कारन पहाड़ी इलाकों का तापमान बढ़ गया है जिससे स्नोफॉल कम होने लगा है। जल प्रदूषण के कारन साफ़ पानी पीने को नहीं मिल पा रहा जिसके वजह से तरह तरह की बीमारियां हो रहीं हैं |

Q-14 ‘कटाओ’ पर किसी भी दुकान का न होना उसके लिए वरदान है इस कथन के पक्ष में अपनी राय व्यक्त कीजिए?

Ans-कटाओ को हिंदुस्तान का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता हैं और यहाँ पर कोई भी दूकान नही है। यदि यहाँ पर कोई भी दूकान बन जाती है तू यहाँ की सुंदरता काम हो जाएगी। यहाँ पर लोगों के जमा हो जाने के कारन गन्दगी बढ़ जाती। वाहनों के चलने के कारन वहां पर प्रदूषण बढ़ जाता। लेखिका बस इसी स्थान पर स्नोफॉल देख पायी। प्रदूषण कम होने के कारन साफ़ वातावरण देखने को मिल सका।

Q-15 प्रकृति ने जल संचय की व्यवस्था किस प्रकार की है?

Ans-प्राकृतिक जल संचय व्यवस्था बेहद  शानदार है। जाड़ों मैं ऊँची ऊँची बड़ी बड़ी चोटियों पर बर्फ जमा करती है और गर्मी के आते ही वह बर्फ पिघलकर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझती है। नदियों के रूप मैं बहती ये जलधारा नदी के कोने पर जाकर गाओं वालों को खेती करने में मदद करती है और अंत में जाकर सागर से मिल जाती है। प्रकर्ति का ये रूप सच में बेहद सुन्दर है।

Q-16 देश की सीमा पर बैठे फ़ौजी किस तरह की कठिनाईयों से जूझते हैं? उनके प्रति हमारा क्या उत्तरदायित्व होना चाहिए?

Ans-देश की सीमा पर बैठे फ़ौजी अलग अलग तरह की कठिनाईयों से जूझते हैं। वह हमारे देश की रक्षा करते हैं और वे कसी भी कठिनाई से पीछे नई हटते। हमें अपने देश की सीमा पर बैठे फौजियों का और उनके परिवार का मान सम्मान करना चाहिए। वह हमें अपना परिवार समझकर हमारी रक्षा करते हैं हमें भी उनकी सम्मान की रक्षा मैं पीछे नहीं हटना चाहिए।

इस ब्लॉग में class 10 hindi kritika chapter 3 question answer को शामिल किया गया है। अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपने इस लेख को पढ़ लिया है। साथ ही, हमने इस class 10 hindi kritika chapter 3 question answer में अध्यायों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए हैं ताकि आप अच्छी तरह से तैयारी कर सकें और अपनी परीक्षा में भी सफल हो सकें!

इसे भी पढ़ें – kritika chapter 1 Question Answer

http://www.examlabs.com/ IT एग्जाम देने के लिय एक बढ़िया प्लैटफ़ार्म है। इस वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के IT एग्जाम उपलब्ध है।

Tagged with: class 10 answer question | class 10 hindi | kritika chapter 3 question answer | sana sana haath jori

Class: Subject: ,

6 thoughts on “NCERT Solutions for Class 10 Hindi Kritika Chapter 3 – Sana Sana Haath Jodi”

Have any doubt

Your email address will not be published. Required fields are marked *