Class 10 Hindi Chapter 7 Sparsh Solution- तोप

Here we have provided Class 10 Hindi Chapter 7 Sparsh Solution. These solutions will help you in understanding the chapter better & will make you with the types of questions that can be framed for your exam.

Class 10 Hindi Chapter 7 Sparsh Solution

() निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1. विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल इसलिए होती है क्योकि यह हमे हमारे पूर्वजो से प्राप्त हुई है। इनमे हमारी भावनाये समाई हुई होती  है। यह चीजे हमे हमारे इतिहास की याद दिलाती है साथ ही उस समय की परम्पराओं को भी याद दिलाती है।  विरासत में मिली चीजों के साथ कुछ सन्देश और सिख भी होती है।

प्रश्न 2. इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर- इस कविता में हमें तोप के विषय के बारे में यह जानकारी मिलती है कि कंपनी बाग़ के मुहाने पर यह तोप १८५७ की एक तोप रखी है। कंपनी बाग़ के साथ-साथ इस तोप की भी सफाई की जाती है।  साल में देश के दो बड़े त्यौहार आते है स्वतंत्र दिवस एवं जनतंत्र दिवस , इस पर्व  पर तोप को चमकाया जाता है। तोप का इतिहास बताता है की उसने कई वीर जवानो को मारा है परन्तु उसका आज यह बताता है की उसमे कोई शक्ति नहीं है। आज वो केवल बच्चो के खेलने के लिए और चिड़िया की चह-चह करने की जगह बन गई है। इससे वह सिख दे रही है की कोई भी कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो परन्तु एक दिन उसे शांत होना ही पड़ता है।

प्रश्न 3. कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

उत्तर- कंपनी बाग में रखी तोप हमे सीख देती है की समय किसी का नहीं होता है अथार्त वह किसी का साथ नहीं देता। अगर आज किसी का अच्छा समय है तो कल बुरा भी आएगा और वैसे ही अगर आज किसी का बुरा समय है तो उसका अच्छा समय भी जरूर आएगा।  जैसे एक समय पर अंग्रेजो ने हम पर राज किया था। हमारे सेनिको पर तोप चली थी। परन्तु आज वह शाशन समाप्त हो गया है और वह तोप दर्शनीय वस्तु के समान रह गई है। इसलिए अपनी शक्ति का दुर्पयोग नहीं करना चाहिए वर्ण वो एक समय के बाद चली जाती है।

प्रश्न 4. कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?

उत्तर- कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। वे दो अवसर हमारे देश के महत्वपूर्ण पर्व है।  १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और २६ जनवरी को जनतंत्र दिवस ये दो दिवस पर हमारे देश को गौरव प्राप्त हुआ था। उस गौरव और शान को बताने के लिए तोप को अपनी धरोवर को चमकते है। हम विश्व को उसकी चमक से बताते है की हम कितने शक्तिशाली है।

() निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए

प्रश्न 1.

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।

उत्तर- इन पंक्तियों में कवि कहना चाहता है कि अपनी शक्तियों पर अहंकार नहीं करना चाहिए क्योकि एक दिन उसका नाश भी तय है। वह बताते है की जो तोप अपने समय में बलवान थी।  लोगो को ,सेनिको को मार गिरती थी आज वह एक दर्शनीय वस्तु बन गई है।  आज उसका लोगो पर कोई प्रकोप नहीं है। यह तक की बच्चे भी उस पर घुड़सवारी करते है और उस पर खेलते है। और जब बच्चे चले जाते है तब चिड़िया उस पर बेठ कर चह-चह करने लगती है।

प्रश्न 2.

वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

उत्तर- प्रस्तुत पंक्तियों का भाव है की कोई भी शत्रु या अत्याचारी एक समय तक ही अत्याचार कर सकते है। उसके बाद उन्हें उसे समाप्त करना ही होता है। कवी तोप का उद्धरण देते हुए कहते की तोप ने भी एक समय पर शक्तशाली थी और कई अत्याचार किये परन्तु आज वह चुपचाप खड़ी है।

प्रश्न 3.

उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।

उत्तर-  इन पंक्तिओं में कवी ने बताया है की तोप खुदके ही गुणगान कर रही है यह बता कर की उसने हमारे वीर जवानो की बलि ली। वह हमे जता रही है की उसके प्रकोप से तो हमारे सेनिको का हौसला भी काँप रहा था।

भाषा अध्ययन

प्रश्न 1. कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है यह 1857 की तोप’। ‘धर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’, ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।

उत्तर-  चिड़िया ही अकसर करती है गपशप , ‘चिड़िया‘ शब्द देशज है ।

प्रश्न 2. ‘तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।

उत्तर- कवी तोप कविता के माध्यम से हमे एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा देना चाह रहे है। कवि कहते हैं कि १८५७ में पूर्वजो की दी गई तोप हमारे लिए धरोहर है।  वह सिख है की किसी भी शत्रु का या शक्ति का अंत जरूर होता है। तोप हमारी ऐसी ही विरासत है जो हमे यह बताती है की उसने अपने समय पर हमारे कई जवानो को मारा था। तब वह बहुत ताकतवर थी। उसके प्रकोप से हमारे सेनिको का हौसला भी काँप उठता था। परन्तु आज उसका अस्तित्त्व क्या है , क्या आज भी उसका प्रकोप बना हुआ है। उत्तर है नहीं क्योकि आज उसमे कोई शक्ति नहीं है।  आज वो कंपनी बाग़ के मुहाने पे चुपचाप खड़ी है। कभी उस पर बच्चे खुड़सवारी कर रहे है तो कभी उस पर चिड़िया की चहक सुनाई दे रही है। आज उसका कोई मोल नहीं है। इसलिए हमे सिख मिलती है की हमारे पास कितनी ही शक्ति क्यों न आजाये उस पर अहंकार करना अच्छा नहीं होगा क्योकि उसका भी अंत इस तोप की तरह ही निश्चित है।

Madhur Madhur Mere Deepak Jal Class 10 Solutions Hindi – [NCERT + PYQ]
Parvat Pradesh Mein Pavas Class 10 Solution

Important Extra Question Answers:

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. ‘तोप’ पाठ में वर्णित तोप कहाँ रखी गई है और क्यों?

उत्तर-  ‘तोप’ पाठ में वर्णित तोप कंपनी बाग़ के मुहाने अथार्त प्रवेश पर रखी गई है क्योंकी सन् १८५७ में इसका उपयोग हमारे सेनिको के हौसले को तोड़ने के लिए कंपनी बाग़ में किया गया था।

प्रश्न 2.  कंपनी द्वारा तोप रखवाने का उद्देश्य क्या था?

उत्तर- कंपनी द्वारा तोप रखवाने का उद्देश्य हम भारतीय के मनोबल को तोड़ने से था और इस तोप से वे भयभीत भी हुए । परन्तु जब भारतीय अपना मनोबल मजबूत कर फिर मैदान में आये तब इस तोप से उन्हें मार दिया गया।

प्रश्न 3. कंपनी बाग की तोप को साल में दो बार कब और क्यों चमकाया जाता है ?

उत्तर- कंपनी बाग की तोप को साल में दो बार चमकाया जाता था। एक बार स्वतंत्रता दिवस पर जो की १५ अगस्त को मनाया जाता है और दूसरा गणतंत्र दिवस जो २६ जनवरी को मनाया जाता है। यह दोनों ही पर्व हमारे देश की शान है। इनसे हमारे देश को गौरव प्राप्त हुआ था और उसी गौरव की चमक को बनाये रखने के लिए इस तोप को भी चमकाया जाता है। तोप की चमक से बताया जाता है की हमारा देश किस्ता शक्तिशाली है।

प्रश्न 4. कंपनी बाग में आने वाले सैलानियों को तोप क्या कह रही है?

उत्तर- कंपनी बाग में आने वाले सैलानियों को तोप यह कह रही है की अपनी शक्ति पर अहंकार करने की भूल मत करो जिस प्रकार मेने करी थी क्योकि समय सबका आता है और ऐसी शकितयों का नाश अवश्य होता है।  मेने भी अपनी शक्ति से १८५७ में कई के मनोबल को तोडा और कई लोगो को मार गिराया। पर आज तुम मेरी दशा देख सकते हो, आज मेरे ऊपर बच्चे खेलते है और चिड़िया अपनी गपशप करती है।

प्रश्न 5. ‘अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में ‘ से कवी किसकी ओर इशारा कर रहे है ?

उत्तर- ‘अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में ‘ से कवी हमारे भारतीय सेनिको , वीर ,जवानो और क्रांतिकारियों की तरफ इशारा किया है जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया और इस तोप के सामने भी निडर लड़े परन्तु इस तोप ने उन्हें  मार दिया।

प्रश्न 6. अंग्रेजी शासन काल के बाद कंपनी बाग की दशा पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर- अंग्रेजी शासन काल के बाद कंपनी बाग की दशा पर यह प्रभाव पड़ा की वह राखी हुई तोप का जो डर लोगो में पहले हुआ करता था आज वो समाप्त हो चूका है। तोप में जो पहले शक्ति थी लोगो को मरने की आज वो शुन्य है।

प्रश्न 7. कवी तोप का अंत कविता के माध्यम से किस प्रकार बताना चाहते है ?

उत्तर- कवि ने ‘तोप’ कविता के माध्यम से तोप का अंत इस प्रकार बताया है की जो तोप एक समय पर भारतीय वीर को भी मारने में सक्षम थी उसका अस्तित्त्व आज किसी दर्शनीय वास्तु के समान हो गया है।  कंपनी बाग़ में राखी हुई उस तोप पर आज बच्चो और चिड़ियों का राज है। बच्चे उस पर घुड़-सवारी कर रहे है तो चिड़िया अपनी चाक सुना रही। इस प्रकार से तोप का अंत हो गया है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कंपनी बाग और तोप को विरासत  क्यों माना गया है?

उत्तर- कंपनी बाग और तोप यह दोनों हमे अंग्रेजो से विरासत में मिले है। इसे विरासत इसलिए माना गया है क्योकि यह दोनों हमे एक सन्देश एक सिख देती है जो हमे हमारे इतिहास से मिलती है। कंपनी बाग़ में इस तोप का होना यह बतलाता है की पहले इसने हमारे भारतीय बंधू पर कई अत्याचार किये थे। वर्तमान में भी ये तोप कंपनी बाग़ में ही खड़ी है परन्तु दर्शन मात्र। आज यह किसी पर भी हमला नहीं कर सकती है अथार्त शक्तिहीन हो गई है। इससे यह विरासत हमे सिख दे रही है की इस तोप के समान अपनी शक्ति पर कभी घमंड नहीं करना क्योकि हर किसीका अंत निश्चित है जिस की इस तोप का हुआ है।

प्रश्न 2. ‘तोप’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर- ‘तोप’ कविता हमे एक बहुत महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है।  १८५७ में पूर्वजो द्वारा दी गई विरासत के बारे में कवी ने बताया है । कम्पनी बाग़ और उसमे रखी हुई तोप यह दो विरासत है जो अंगेजो ने दी है। परन्तु इस विरासत में मात्र कम्पनी बाग़ और तोप ही नहीं है बल्कि एक सन्देश भी है आज के नोजवानो के लिए की कभी भी अपनी शक्ति पर अहंकार नहीं करे क्योकि इस इसका अंत अवश्य होता है। कंपनी बाग़ में रखी तोप को साल में दो बार चमकाया जाता है। वे दो दिन हमारे देश के महँ पर्व है। स्वतंत्रता दिवस और जनतंत्र दिवस , इसके पीछे एक कारण है की इसकी चमक से हम संसार को सन्देश दे रहे है की हम कितने ताकतवर है। यह बतलाना जरुरी है क्योकि एक समय पर इसी तोप के प्रकोप से हमारे सिपाही भयभीत हुए है। पर जैसे तैसे उन्होंने अपना मनोबल बढ़ाया और जंग के मैदान में उतरे परन्तु इस तोप ने किसी का लिहाज नहीं रखा और सबको मार गिराया। और आज इसका अस्तित्व शुन्य के बराबर है क्योकि आज इससे डरने वाला कोई नहीं है।  बच्चे इस पर घुड़ सवारी का आनंद लेते है और चिड़िया चहकते हुए इसके भीतर भी चली जाती है।

We hope now you’re totally familiar with Class 10 Hindi Chapter 7 Sparsh Solution.

Tagged with: Class 10 Hindi Chapter 7 Sparsh Solution | class 10 hindi ncert solutions chapter 7 top | hindi sparsh class 10 chapter 7 question answers | NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 1 | sparsh chapter 7 class 10 | top ncert solutions

Class: Subject: ,

Have any doubt

Your email address will not be published. Required fields are marked *