कोई संख्या किस अंक से विभाजित होगी। चेक करे सेकेंडो मे।

यदि किसी संख्या का आखिरी अंक 2,4,6,8, या 0 हो  तो वो संख्या 2 से विभाजित होगी

यदि किसी संख्या का सभी अंको का योग 3 से विभाजित हो तो वो संख्या भी 3 से विभाजित होगी

यदि किसी संख्या का आखिरी दो अंक 4 से विभाजित हो तो वो संख्या भी 4 से विभाजित होगी

यदि किसी संख्या के इकाई स्थान पर 0 या 5 हो तो वो संख्या 5 से विभाजित होगा

यदि कोई संख्या 2 और 3 से विभाजित होगी तो वो संख्या 6 से भी विभाजित होगी

यदि किसी नंबर का इकाई स्थान का अंक का दुगुना एवं बाकी बचे संख्याओ का अंतर 0 या 7 से विभाजित होगा तो दिया गया नंबर भी 7 से विभाजित होगा

यदि किसी संख्या का आखिरी तीन अंक 8 से विभाजित हो तो वो पूरी संख्या भी 8 से विभाजित होगा

यदि किसी संख्या का सभी अंको का योग 9 से विभाजित हो तो वो संख्या भी 9 से विभाजित होगी

यदि किसी संख्या के इकाई स्थान पर 0 हो तो वो संख्या 10 से विभाजित होगी